15 Jun 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पश्चिम क्षेत्र क्षेत्र स्तरीय 20 दिवसीय कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम (सामान्य) द्रोण कॉलेज दिनेशपुर, रूद्रपुर में संपन्न हो गया है।
समापन समारोह में स्वयंसेवकों द्वारा शारीरिक प्रदर्शन की सुंदर प्रस्तुति दी गई जिसमें दंड के प्रयोग नियुद्ध के प्रयोग तथा पदविन्यास के प्रयोग की सुंदर प्रस्तुति दी गई एवं हर आयु वर्ग के भिन्न-भिन्न खेल प्रस्तुत किए गए घोष बजाकर सभी आए हुए दर्शक दीर्घा में सभी लोगों का मन मोह लिया।
समापन समारोह में श्रीमान रवि कुमार अय्यर जी (अखिल भारतीय संपर्क टोली सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) मुख्य वक्ता रहे।

श्रीमान रवि कुमार अय्यर जी ने सभी स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र है भारत विज्ञान के क्षेत्र में कई विषयों में पहले स्थान पर है। चंद्रयान को सबसे कम लागत में भेजने वाला पहला देश है रूस के साथ मिलकर दुनियां की सबसे खतरनाक मिशाइल ब्रहमास्त्र बनाने वाला पहला देश है तथा जनसंख्या सन्तुलन पर वक्तव्य दिया अय्यर जी ने कहा सिक्खों का देश के लिए सदैव महत्वपूर्ण योगदान रहा है तथा बंगाली समाज के भी कई योगदान गिनाए तथा उत्तराखंड की कई स्थानों का महत्व बताते हुए कहा भारत का उत्तराखंड शांति का केंद्र है जिसमें हरिद्वार ऋषिकेश का उल्लेख करते हुए वर्तमान में कैंची धाम मैं आई अन्य देशों के प्रसिद्ध लोगों के वक्तव्य गिनाए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान शिवकुमार अग्रवाल जी द्वारा की गई।
वर्ग कार्यवाह आशीष ओबरॉय जी द्वारा पूरे वर्ग की 20 दिन की समस्त कार्यक्रम को विस्तार रूप से बताया गया।












