ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः | सर्वे भद्रान्नि पश्यन्तु, माँ कश्चिद्-दुःख-भाग-भवेत् ||     ॐ शांतिः शांतिः शांतिः                                                                   राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष (विक्रम संवत 1982–2082)                                                                  
vskuttarakhand
  • होम
  • उत्तराखण्ड सम्वाद
  • देश
  • प्रदेश
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • पंच परिवर्तन
    • कुटुंब प्रबोधन
    • सामाजिक समरसता
    • पर्यावरण
    • स्व का बोध
    • नागरिक कर्तव्य
  • विचार
    • अध्यात्म
    • आयुर्वेद
    • योग
  • व्यक्तित्व
    • उत्तराखंड की महान विभूतियाँ
    • जीवनियाँ
  • सेवा
    • शिक्षा
    • सेवा प्रकल्प
    • स्वास्थ्य
  • नित्य प्रेरणा
    • कविता/कहानी
    • नवचार
    • पुस्तक परिचय
    • बागवानी
    • बाल पृष्ठ
  • गाँव की बात
    • परम्परा
    • प्रसिद्ध मेले
    • भाषा-बोली
  • करियर/स्वावलंबन
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड सम्वाद
  • देश
  • प्रदेश
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • पंच परिवर्तन
    • कुटुंब प्रबोधन
    • सामाजिक समरसता
    • पर्यावरण
    • स्व का बोध
    • नागरिक कर्तव्य
  • विचार
    • अध्यात्म
    • आयुर्वेद
    • योग
  • व्यक्तित्व
    • उत्तराखंड की महान विभूतियाँ
    • जीवनियाँ
  • सेवा
    • शिक्षा
    • सेवा प्रकल्प
    • स्वास्थ्य
  • नित्य प्रेरणा
    • कविता/कहानी
    • नवचार
    • पुस्तक परिचय
    • बागवानी
    • बाल पृष्ठ
  • गाँव की बात
    • परम्परा
    • प्रसिद्ध मेले
    • भाषा-बोली
  • करियर/स्वावलंबन
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
vskuttarakhand
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड सम्वाद
  • देश
  • प्रदेश
  • पंच परिवर्तन
  • विचार
  • व्यक्तित्व
  • सेवा
  • नित्य प्रेरणा
  • गाँव की बात
  • करियर/स्वावलंबन
  • संपर्क करें
होम प्रदेश

विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल की हरिद्वार में बैठक !

in प्रदेश, हरिद्वार
0
विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल की हरिद्वार में बैठक !
0
SHARES
116
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

19 Jun 2026

हरिद्वार | जून 19, 2026. मंदिर प्रबंधन में पारदर्शिता, गौ रक्षा, गौ संवर्धन, नशा मुक्ति, परिवार कानूनों की समीक्षा तथा हिन्दू समाज की एकता के संकल्प के साथ विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल की द्विदिवसीय हरिद्वार बैठक आज शुक्रवार को निष्काम सेवा ट्रस्ट, भूपतवाला परिसर में समाप्त हो गई।

बैठक के बाद उसमें उभरे विषयों की जानकारी देने हेतु आज उसी परिसर में दण्डी स्वामी पूज्य स्वामी जितेंद्रनन्द सरस्वती तथा विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आलोक कुमार ने संयुक्त रूप से एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि:

परिवार कानूनों की समीक्षा:
परिवार संस्था विश्व को हिंदुत्व की एक बड़ी देन है। विवाह संस्था जीवन में काम को संयमित करती है। पिछले दिनों में ऐसे निर्णय हुए हैं जो चिंता पैदा करते हैं। जैसे व्यभिचार को अपराध नहीं माना जाने का निर्णय, बिना विवाह के लिव इन में रहने की अनुमति, समलैंगिक जोड़ों को पति-पत्नी की तरह रहने की आजादी इत्यादि। ऐसा वातावरण बन रहा है कि विवाह एक झंझट लगने लगे और मुक्त काम समाज में स्वीकार हो जाए। यह खतरनाक होगा।
साथ ही परिवार के विवादों को निपटाने के लिए सामाजिक व्यवस्थाएं टूट रही है। अब पति-पत्नी, बच्चे, मां-बाप इनमें से किसी के प्रति भी कुछ विवाद लगे तो आपस में बैठकर नहीं सुलझाया जाता। यह पुलिस और कचहरी के द्वारा होता है। इससे शत्रुता पैदा होती है; समाधान नहीं। केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल का मत है कि सभी परिवार कानूनों की समीक्षा करने का समय आ गया है। इस बात की आवश्यकता है कि परिवार कानूनों को परिवार और विवाह संस्था के साथ सुसंगत बनाया जाए।
केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल यह भी आह्वान करता है कि माता-पिता से लेकर साधु संत तक सब लोग आने वाली पीढ़ियों को स्वधर्म की जानकारी और उसके अनुरूप जीवन बनाने के लिए प्रेरित करें।

राम मंदिर दान विवाद विषय:

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे के पैसे को लेकर गंभीर आरोप लगाए जा रहे है। ट्रस्ट रामजी के एक-एक पैसे के लिए जिम्मेवार है। इसलिए विषय सामने आते ही ट्रस्ट ने स्वयं मुख्यमंत्री जी से SIT बनाने के लिए प्रार्थना की। उच्च स्तरीय SIT बनी है। चम्पतजी ने अपने को पूछताछ के लिए SIT के समक्ष प्रस्तुत किया है। जांच में पूरा सहयोग देंगे। जो लोग दोषी पाए जाएंगे, वो कोई भी हों, दंडित होने चाहिएं।
SIT की जांच का दायरा बढ़ाने की आवश्यकता है। जिन जिन अन्य ट्रस्टों ने राम मंदिर के नाम पर पैसा या सोना इकट्ठा किया, जिसमें रामालय ट्रस्ट और राम जन्म मंदिर पुनर्निर्माण ट्रस्ट भी शामिल हैं, उनके खातों की भी जांच होनी चाहिए।
ii किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले हमको जांच पूरी होने की प्रतीक्षा करनी चाहिए। अभी से सब पर कीचड़ उछालना ठीक नहीं होगा। यह भी देखना होगा कि किन्होंने बेइमानी की है और किनका दोष असावधान रहने का है।
इस बात की आवश्यकता है कि रामजन्मभूमि मंदिर की सब व्यवस्थाओं को पूर्ण रूप से दोषमुक्त बनाना होगा। SIT से भी इस बारे में अनुशंसा मांगी है। इस काम में अब कोई देरी नहीं होनी चाहिए।


iii. साथ ही अयोध्या को 2027 के विधानसभा चुनाव का हिस्सा बनाने के दुष्प्रयत्नो से सावधान रहना होगा। कांग्रेस और समाजवादी पार्टियां राम मंदिर की सतत विरोधी रही हैं। वह कारसेवकों के दमन और हत्या के लिए भी जिम्मेवार हैं। यहां तक कि सर्वोच्च न्यायालय में शपथपत्र दे कर कहा गया था कि राम वास्तविक नहीं, केवल एक काल्पनिक पात्र थे।
iv. आज वही लोग मांग कर रहे हैं कि जांच के लिए सर्वदलीय समिति बनाई जाए। यह हास्यास्पद मांग है। क्या किसी आपराधिक प्रकरण की जांच राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंपी जा सकती है? क्या उन्हें इस तरह की जांच का कोई अनुभव है? क्या कानून राजनीतिक दलों के लोगों को आपराधिक जांच की अनुमति देता है? और फिर उन लोगों ने तो जांच से पहले ही मानो परिणाम घोषित कर रखा है। इस मामले में राजनीति को हिंदू समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा।

गोरक्षा एवं गौ संवर्धन:

मार्गदर्शक मंडल की बैठक में गोरक्षा और गौ संवर्धन पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद ने इसके लिए सतत कार्य किया है। 1948 में संघ ने गोरक्षा के पक्ष में 2 करोड़ से अधिक हस्ताक्षर राष्ट्रपति जी को सौंपे थे। 7 नवंबर 1966 के विराट प्रदर्शन में हमारा बड़ा सहभाग था। प्रतिवर्ष बजरंगदल के कार्यकर्ता 2 लाख से अधिक गौवंश को कटने से बचाते हैं। विहिप मानती है कि संपूर्ण गौवंश की रक्षा के लिए केंद्रीय कानून बनाना चाहिए। हम इस बात से भी सहमत हैं कि सरकार गाय को सम्मानित करने वाला कोई योग्य नाम दे। कुछ लोगों का सुझाव है कि गाय को राष्ट्रमाता कहना उचित होगा। विहिप संतों के साथ देश भर में इस विषय पर सहमति बनाने का अभियान चलाएगी।
कुछ राज्यों में गोरक्षा के कानूनों में 14 वर्ष से अधिक गौधन की हत्या की अनुमति है। विहिप सभी राज्य सरकारों से आग्रह करेगी कि सख्त कानून बना कर संपूर्ण गौवंश की रक्षा सुनिश्चित करें।
विहिप समाज के सब समर्थ लोगों को गौपालन के लिए प्रेरित करेगी। गाय के गोबर और मूत्र से भी किसान को इतनी आमदनी हो जाती है कि गौपालन का खर्चा निकल आए। घर-घर में गौपालन ही इस समस्या का समाधान है।

नशा मुक्ति अभियान:

देश में बढ़ती नशाखोरी को रोकने के लिए बजरंग दल गत एक वर्ष से एक सघन नशा मुक्ति अभियान चला रहा है। अब इस अभियान को और प्रभावी बनाने हेतु पूज्य संतों द्वारा भी इस संदर्भ में एक व्यापक समाज प्रबोधन का कार्य किया जाएगा।
संत रविदास जी की 650 वीं जयंती:
संतों ने आह्वान किया कि सामाजिक समरसता के अग्रदूत व महान आध्यात्मिक पुरुष पूज्य संत रविदास जी की 650 वीं जयंती को देश भर में समाज के हर वर्ग द्वारा वर्ष भर मनाया जाए तथा उनके प्रेरक संदेशों को जन मन में उतारा जाए।

जनगणना में ORP षड्यंत्र:

बैठक में इस वर्ष होने वाली जनगणना के संबंध में चर्चा करते हुए पूज्य संतों ने आह्वान किया कि जो लोग जन जातीय समाज को ORP के रूप में दर्ज करने की बात कर रहे हैं वे उन्हें उनकी मूल संस्कृति से काटने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दू हम सब एक हैं।

जनसंख्या असंतुलन पर उच्चस्तरीय समिति:
केंद्र सरकार द्वारा जनसंख्या असंतुलन की जांच हेतु गठित एक उच्च स्तरीय समिति के गठन के संदर्भ में प्रधान मंत्री जी का धन्यवाद करते हुए पूज्य संतों ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा व अलगाववाद को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Previous Post

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के नए प्रदेश कार्यालय का भव्य उद्घाटन !

Next Post

कर्मठ कर्मयोगी स्व. धरमवीर जी को सादर श्रद्धांजलि !

admin

admin

Next Post
कर्मठ कर्मयोगी स्व. धरमवीर जी को सादर श्रद्धांजलि !

कर्मठ कर्मयोगी स्व. धरमवीर जी को सादर श्रद्धांजलि !

ताज़ा समाचार

देहरादून: हरिपुर कालसी में बन रहा उत्तराखंड का पहला जमुना घाट, मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने किया निरीक्षण

देहरादून: हरिपुर कालसी में बन रहा उत्तराखंड का पहला जमुना घाट, मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने किया निरीक्षण

by admin
July 22, 2026
0

‘हिन्दू साम्राज्य दिवस’ पर भव्य संगोष्ठी का आयोजन !

‘हिन्दू साम्राज्य दिवस’ पर भव्य संगोष्ठी का आयोजन !

by admin
July 10, 2026
0

हरिद्वार में संस्कार भारती का क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न !

हरिद्वार में संस्कार भारती का क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न !

by admin
July 6, 2026
0

कर्मठ कर्मयोगी स्व. धरमवीर जी को सादर श्रद्धांजलि !

कर्मठ कर्मयोगी स्व. धरमवीर जी को सादर श्रद्धांजलि !

by admin
July 10, 2026
0

विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल की हरिद्वार में बैठक !

विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल की हरिद्वार में बैठक !

by admin
June 19, 2026
0

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के नए प्रदेश कार्यालय का भव्य उद्घाटन !

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के नए प्रदेश कार्यालय का भव्य उद्घाटन !

by admin
June 17, 2026
0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पश्चिम क्षेत्र क्षेत्र स्तरीय 20 दिवसीय कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम (सामान्य) संपन्न हुआ !

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पश्चिम क्षेत्र क्षेत्र स्तरीय 20 दिवसीय कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम (सामान्य) संपन्न हुआ !

by admin
June 15, 2026
0

और लोड करें
विश्व संवाद केंद्र लोगो

यह न्यूज़ वेबसाइट एक विश्वसनीय और
अधतित समाचार स्रोत है जो देश-दुनिया
की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल,
मनोरंजन, व्यापार, और तकनीकी जगत
से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी हिंदी
भाषा में उपलब्ध कराती है।

गाँव की बात

पहाड़ का लोकसंगीत

पहाड़ का लोकसंगीत

by admin
August 4, 2025
0

हरेला: सावन में प्रकृति पूजन का पर्व

हरेला: सावन में प्रकृति पूजन का पर्व

by admin
July 16, 2025
0

ट्रेंडिंग न्यूज़

कृपाहल्ली सीतारमैया सुदर्शन उपाख्य सुदर्शन जी

by admin
May 30, 2025
0

प्रोफ़ेसर राजेंद्र सिंह उपाख्य रज्जू भैया

by admin
May 30, 2025
0

संपर्क करे

  • विश्व संवाद केंद्र ‘नारायण मुनि भवन’ 16-ए, राजपुर रोड, देहरादून – 248001 उत्तराखण्ड
  • +91-9997712059
  • 📧 info@vskuttarakhand.com
  • About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Terms and Conditions

© 2026 All rights reserved ©️ 2025 News. Vishwa Samvad Kendra, Uttarakhand | Designed by Digifame India

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड सम्वाद
  • देश
  • प्रदेश
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • पंच परिवर्तन
    • कुटुंब प्रबोधन
    • सामाजिक समरसता
    • पर्यावरण
    • स्व का बोध
    • नागरिक कर्तव्य
  • विचार
    • अध्यात्म
    • आयुर्वेद
    • योग
  • व्यक्तित्व
    • उत्तराखंड की महान विभूतियाँ
    • जीवनियाँ
  • सेवा
    • शिक्षा
    • सेवा प्रकल्प
    • स्वास्थ्य
  • नित्य प्रेरणा
    • कविता/कहानी
    • नवचार
    • पुस्तक परिचय
    • बागवानी
    • बाल पृष्ठ
  • गाँव की बात
    • परम्परा
    • प्रसिद्ध मेले
    • भाषा-बोली
  • करियर/स्वावलंबन
  • संपर्क करें

© 2026 All rights reserved ©️ 2025 News. Vishwa Samvad Kendra, Uttarakhand | Designed by Digifame India