30 May 2025
मोहन भागवत (जन्म: 11 सितम्बर, 1950, चन्द्रपुर, महाराष्ट्र) एक पशु चिकित्सक और 2009 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक हैं। उन्हें एक व्यावहारिक नेता के रूप में देखा जाता है। के एस सुदर्शन ने अपनी सेवानिवृत्ति पर उन्हें अपने उत्तराधिकारी के रूप में चुना था।
शिक्षण
मोहन भागवतांचे प्राथमिक शिक्षण व कॉलेजचे प्रथम वर्षाचे शिक्षण चंद्रपूर येथे झाले.त्यांनी पशुवैद्यक शास्त्रातील पदवी (बी.व्ही.एस्सी.अँड डी.एच.) ही पदवी अकोला येथील डॉ.पंजाबराव देशमुख कृषिविद्यापीठातून घेतली. सन १९७५ मध्ये, देशाच्या तेंव्हाच्या पंतप्रधान इंदिरा गांधी यांनी यांनी लागू केलेल्या आणीबाणीमुळे, त्यांनी पशुवैद्यकातील पदव्युत्तर शिक्षण अर्धवट सोडून ते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघाचे पूर्ण वेळ स्वयंसेवक झाले।
पेशे से पशु चिकित्सक और वर्तमान समय में आरएसएस के सरसंघचालक “मोहन भागवत ” का जन्म 11 सितम्बर, 1950 में महाराष्ट्र के छोटे से शहर चंद्रपुर में हुआ था। मोहन भागवत का वास्तविक नाम मोहनराव मधुकर राव भागवत है। इनका पूरा परिवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा हुआ था। मोहन भागवत के पिता मधुकर राव भागवत चंद्रपुर क्षेत्र के अध्यक्ष और गुजरात के प्रांत प्रचारक थे। मधुकर राव ने ही लालकृष्ण आडवाणी का आरएसएस से परिचय करवाया था। मोहन भागवत अपने भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। इनके छोटे भाई चंद्रपुर आरएसएस इकाई के अध्यक्ष भी हैं।
आपात काल के दौरान भूमिगत कार्य करने के बाद भागवत 1977 में अकोला (महाराष्ट्र) में प्रचारक बन गए और बाद में उन्हें नागपुर और विदर्भ क्षेत्रों का प्रचारक बनाया गया। वर्ष 1991 में सारे देश में संघ कार्यकर्ताओं के शारीरिक प्रशिक्षण के लिए अखिल भारतीय शारीरिक प्रमुख बने और वे इस पद पर 1999 तक रहे। इसी वर्ष उन्हें सारे देश में पूर्णकालिक काम करने वाले संघ कार्यकर्ताओं का प्रभारी, अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख, बना दिया गया।












