16 Dec 2025
श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले पूज्य संत डॉ. राम विलास वेदांती जी के ब्रम्हलीन होने से आध्यात्मिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
देश के सांस्कृतिक जागरण में उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
ईश्वर उन्हें मोक्ष प्रदान करे यह प्रार्थना है।
ॐ शांति शांति शांति !
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
उत्तराखण्ड प्रांत












