ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः | सर्वे भद्रान्नि पश्यन्तु, माँ कश्चिद्-दुःख-भाग-भवेत् ||     ॐ शांतिः शांतिः शांतिः                                                                   राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष (विक्रम संवत 1982–2082)                                                                  
vskuttarakhand
  • होम
  • उत्तराखण्ड सम्वाद
  • देश
  • प्रदेश
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • पंच परिवर्तन
    • कुटुंब प्रबोधन
    • सामाजिक समरसता
    • पर्यावरण
    • स्व का बोध
    • नागरिक कर्तव्य
  • विचार
    • अध्यात्म
    • आयुर्वेद
    • योग
  • व्यक्तित्व
    • उत्तराखंड की महान विभूतियाँ
    • जीवनियाँ
  • सेवा
    • शिक्षा
    • सेवा प्रकल्प
    • स्वास्थ्य
  • नित्य प्रेरणा
    • कविता/कहानी
    • नवचार
    • पुस्तक परिचय
    • बागवानी
    • बाल पृष्ठ
  • गाँव की बात
    • परम्परा
    • प्रसिद्ध मेले
    • भाषा-बोली
  • करियर/स्वावलंबन
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड सम्वाद
  • देश
  • प्रदेश
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • पंच परिवर्तन
    • कुटुंब प्रबोधन
    • सामाजिक समरसता
    • पर्यावरण
    • स्व का बोध
    • नागरिक कर्तव्य
  • विचार
    • अध्यात्म
    • आयुर्वेद
    • योग
  • व्यक्तित्व
    • उत्तराखंड की महान विभूतियाँ
    • जीवनियाँ
  • सेवा
    • शिक्षा
    • सेवा प्रकल्प
    • स्वास्थ्य
  • नित्य प्रेरणा
    • कविता/कहानी
    • नवचार
    • पुस्तक परिचय
    • बागवानी
    • बाल पृष्ठ
  • गाँव की बात
    • परम्परा
    • प्रसिद्ध मेले
    • भाषा-बोली
  • करियर/स्वावलंबन
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
vskuttarakhand
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड सम्वाद
  • देश
  • प्रदेश
  • पंच परिवर्तन
  • विचार
  • व्यक्तित्व
  • सेवा
  • नित्य प्रेरणा
  • गाँव की बात
  • करियर/स्वावलंबन
  • संपर्क करें
होम देश

“नए क्षितिज – नए आयाम” — संघ के शताब्दी वर्ष पर देहरादून में भव्य जन गोष्ठी सम्पन्न !

in देश, देहरादून
0
“नए क्षितिज – नए आयाम” — संघ के शताब्दी वर्ष पर देहरादून में भव्य जन गोष्ठी सम्पन्न !
0
SHARES
64
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

22 Feb 2026

“नये क्षितिज – नये आयाम” — संघ के शताब्दी वर्ष पर देहरादून में भव्य जन गोष्ठी सम्पन्न !

देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की गौरवशाली संघ यात्रा के उपलक्ष्य में आज हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र ऑडिटोरियम, गढ़ी कैंट, देहरादून में “नये क्षितिज – नये आयाम” विषयक प्रमुख जन गोष्ठी एवं विविध क्षेत्र समन्वित संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजन, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवा वर्ग तथा संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरसंघचालक माननीय मोहन भागवत जी द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण से हुआ, तत्पश्चात् सभागार में उपस्थित समस्त जनसमूह ने सामूहिक वंदे मातरम् का गायन कर वातावरण को राष्ट्रभक्ति के भाव से अनुप्राणित किया। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों में प्रांत संघचालक श्री बहादुर सिंह बिष्ट जी एवं क्षेत्र संघचालक श्री सूर्य प्रकाश टोंक जी की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्त्व प्रदान किया। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन विभाग प्रचार प्रमुख श्री गजेंद्र खंडूरी जी ने किया।
प्रारंभिक संबोधन में प्रांत कार्यवाह श्री दिनेश सेमवाल जी ने उपस्थित सभागार को शताब्दी वर्ष में उत्तराखंड में सम्पन्न हुई विविध गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शताब्दी वर्ष में विजयादशमी से प्रारंभ होकर पथ संचालन, घोष संचालन, व्यापक गृह संपर्क, परिवारों में प्रत्यक्ष संपर्क और हिंदू सम्मेलन जैसे अनेक महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम सम्पन्न हुए हैं तथा आगामी समय में और भी अनेक कार्यक्रम नियोजित हैं जो समाज को संगठित एवं जागरूक करने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होंगे।

सरसंघचालक माननीय मोहन भागवत जी ने अपने ओजस्वी एवं विचारप्रवाही संबोधन में संघ के वास्तविक स्वरूप को अत्यंत सरल और हृदयग्राही शब्दों में जनमानस के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि बाहर से संघ का वास्तविक परिचय नहीं मिलता — पथ संचालन देखकर अर्धसैनिक बल का भ्रम होता है, राष्ट्र प्रेम के गीत सुनकर संगीत समूह का आभास होता है और सेवा के कार्य देखकर किसी सेवा संस्था जैसा लगता है, परंतु संघ इन सबसे सर्वथा भिन्न और अनूठा संगठन है। उन्होंने बड़े ही सटीक एवं सहज उदाहरण से कहा कि “जैसे चीनी खाकर ही चीनी की मिठास का अनुभव होता है, उसी प्रकार संघ में आकर ही संघ को समझा जा सकता है।”

राष्ट्र की शक्ति और व्यक्ति के सामर्थ्य के गहरे अन्योन्याश्रित संबंध को रेखांकित करते हुए भागवत जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राष्ट्र शक्तिशाली होता है तो राष्ट्रवासी शक्तिशाली होते हैं, और यदि राष्ट्र शक्तिशाली नहीं तो व्यक्ति अपने देश में भी सुरक्षित नहीं रह सकता। इसीलिए राष्ट्र निर्माण प्रत्येक नागरिक का परम दायित्व है।

संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी के अद्वितीय व्यक्तित्व एवं जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए भागवत जी ने बताया कि वे जन्मजात देशभक्त और विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। बाल्यकाल में ही उन्होंने महारानी विक्टोरिया के जन्मदिवस पर विद्यालय में मिठाई लेने से इनकार कर दिया था, क्योंकि वे अपने देश पर शासन करने वाले के जन्मदिवस का उत्सव मनाना उचित नहीं समझते थे। हेडगेवार जी अनुशीलन समिति के सक्रिय सदस्य रहे और वंदे मातरम् के गायन के कारण अंग्रेजों ने उन पर देशद्रोह का मुकदमा भी चलाया, किंतु वे अपने संकल्प से तनिक भी विचलित नहीं हुए। उनकी अटल मान्यता थी कि हमारा देश अनेक बार परतंत्रता की बेड़ियों में जकड़ा और स्वतंत्रता के पश्चात् फिर कभी ऐसी स्थिति न आए — इसी दृढ़ संकल्प के साथ उन्होंने जागरूक व्यक्ति और सजग समाज के निर्माण हेतु संघ की स्थापना की।

भागवत जी ने कहा कि 2000 वर्षों की दीर्घ यात्रा के बाद आज समस्त विश्व भारत को विश्वगुरु के रूप में नेतृत्व प्रदान करने के लिए आशा की दृष्टि से देख रहा है। यह भारत के सनातन ज्ञान, संस्कृति और जीवन मूल्यों की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है। उन्होंने संघ के पंच परिवर्तन के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए उपस्थित सभी जनों से भारत को परम वैभव की ओर ले जाने का संकल्प लेने तथा संघ एवं उसकी गतिविधियों से जुड़कर समाज और देश को सशक्त बनाने का आह्वान किया।
द्वितीय सत्र में भागवत जी ने सभागार में उपस्थित समाज के विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रबुद्धजनों तथा युवाओं के जिज्ञासा सत्र को संबोधित किया। विभिन्न क्षेत्रों से आए जिज्ञासुओं ने संघ के स्वरूप, कार्यशैली एवं राष्ट्र निर्माण में भूमिका से संबंधित अनेक प्रश्न रखे, जिनका भागवत जी ने अत्यंत संतोषजनक, तार्किक एवं सहज भाव से उत्तर दिया। यह सत्र उपस्थित जनों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी रहा।

आज के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों में अखिल भारतीय सेवा प्रमुख श्री राजकुमार जी, क्षेत्र कार्यवाह श्री प्रमोद जी, क्षेत्र प्रचारक श्री महेंद्र जी, प्रचारक प्रमुख श्री जगदीश जी, क्षेत्र प्रचार प्रमुख श्री पद्म जी, क्षेत्र सेवा प्रमुख श्री धनीराम जी, प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र जी, सह प्रांत प्रचारक श्री चंद्रशेखर जी तथा सहित समाज के सभी वर्गों के गणमान्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के भावपूर्ण एवं ओजस्वी गायन तथा जलपान के साथ हुआ।

Previous Post

डिजिटल उत्तराखण्ड के नए स्वर का उदय ! 🚩💻

Next Post

सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी के उत्तराखंड प्रवास के द्वितीय दिवस “पूर्व सैनिक संवाद कार्यक्रम” सम्पन्न !

admin

admin

Next Post
सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी के उत्तराखंड प्रवास के द्वितीय दिवस “पूर्व सैनिक संवाद कार्यक्रम” सम्पन्न !

सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी के उत्तराखंड प्रवास के द्वितीय दिवस "पूर्व सैनिक संवाद कार्यक्रम" सम्पन्न !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा समाचार

सेवा भारती देहरादून महानगर (उत्तर) द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

सेवा भारती देहरादून महानगर (उत्तर) द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

by admin
June 1, 2026
0

विकासनगर: महाविद्यालयीन विद्यार्थी सामान्य व्यवसायी और विशेष वर्ग भूमि पूजन और हवन के साथ प्रारंभ हुआ !

विकासनगर: महाविद्यालयीन विद्यार्थी सामान्य व्यवसायी और विशेष वर्ग भूमि पूजन और हवन के साथ प्रारंभ हुआ !

by admin
May 30, 2026
0

उत्तराखंड, हरिद्वार जिले में मदरसों का हुआ सत्यापन 11हजार बच्चे गायब हो गए !

उत्तराखंड, हरिद्वार जिले में मदरसों का हुआ सत्यापन 11हजार बच्चे गायब हो गए !

by admin
May 29, 2026
0

हमारा व्यवहार — एक सकारात्मक दृष्टिकोण

हमारा व्यवहार — एक सकारात्मक दृष्टिकोण

by admin
May 28, 2026
0

रुद्रपुर स्थित द्रोण ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग – प्रथम (सामान्य) प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

रुद्रपुर स्थित द्रोण ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग – प्रथम (सामान्य) प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

by admin
May 26, 2026
0

गांधी पार्क के सामने पर्यावरण गतिविधि महानगर उत्तर द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई

गांधी पार्क के सामने पर्यावरण गतिविधि महानगर उत्तर द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई

by admin
May 24, 2026
0

पिथौरागढ़ में भारतीय सेना और थिंक टैंक “BHISM” द्वारा संगोष्ठी का आयोजन !

पिथौरागढ़ में भारतीय सेना और थिंक टैंक “BHISM” द्वारा संगोष्ठी का आयोजन !

by admin
May 22, 2026
0

और लोड करें
विश्व संवाद केंद्र लोगो

यह न्यूज़ वेबसाइट एक विश्वसनीय और
अधतित समाचार स्रोत है जो देश-दुनिया
की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल,
मनोरंजन, व्यापार, और तकनीकी जगत
से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी हिंदी
भाषा में उपलब्ध कराती है।

गाँव की बात

पहाड़ का लोकसंगीत

पहाड़ का लोकसंगीत

by admin
August 4, 2025
0

हरेला: सावन में प्रकृति पूजन का पर्व

हरेला: सावन में प्रकृति पूजन का पर्व

by admin
July 16, 2025
0

ट्रेंडिंग न्यूज़

कृपाहल्ली सीतारमैया सुदर्शन उपाख्य सुदर्शन जी

by admin
May 30, 2025
0

प्रोफ़ेसर राजेंद्र सिंह उपाख्य रज्जू भैया

by admin
May 30, 2025
0

संपर्क करे

  • विश्व संवाद केंद्र ‘नारायण मुनि भवन’ 16-ए, राजपुर रोड, देहरादून – 248001 उत्तराखण्ड
  • +91-9997712059
  • 📧 info@vskuttarakhand.com
  • About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Terms and Conditions

© 2026 All rights reserved ©️ 2025 News. Vishwa Samvad Kendra, Uttarakhand | Designed by Digifame India

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड सम्वाद
  • देश
  • प्रदेश
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • पंच परिवर्तन
    • कुटुंब प्रबोधन
    • सामाजिक समरसता
    • पर्यावरण
    • स्व का बोध
    • नागरिक कर्तव्य
  • विचार
    • अध्यात्म
    • आयुर्वेद
    • योग
  • व्यक्तित्व
    • उत्तराखंड की महान विभूतियाँ
    • जीवनियाँ
  • सेवा
    • शिक्षा
    • सेवा प्रकल्प
    • स्वास्थ्य
  • नित्य प्रेरणा
    • कविता/कहानी
    • नवचार
    • पुस्तक परिचय
    • बागवानी
    • बाल पृष्ठ
  • गाँव की बात
    • परम्परा
    • प्रसिद्ध मेले
    • भाषा-बोली
  • करियर/स्वावलंबन
  • संपर्क करें

© 2026 All rights reserved ©️ 2025 News. Vishwa Samvad Kendra, Uttarakhand | Designed by Digifame India