18 Mar 2026
आज विश्व संवाद केन्द्र कार्यालय देहरादून उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा बैठक, समलखा, हरियाणा 13-15 मार्च 2026 के सम्बन्ध में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तराखण्ड प्रांत की पत्रकार वार्ता आयोजित की गयी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा बैठक में सम्पूर्ण भारत से 1493 कार्यकर्ता अपेक्षित थे, जिसमें से 1438 कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।
मा. कार्यवाह उत्तराखण्ड प्रान्त श्री दिनेश सेमवाल ने प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से आए पत्रकार बंधुओं को अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के संबंध में निम्न विषयों की जानकारी दी।
– सरकार्यवाह जी द्वारा सन्त शिरोमणि रविदास जी के 650वीं जन्यती पर वक्तव्य ।
– संघ शताब्दी वर्ष में संघ कार्य का विस्तार और सुदृढ़ीकरण, सामाजिक एकता और राष्ट्रीय पुनर्जागरण का लक्ष्य।
– शताब्दी का संकल्प – विश्व शांति और समृद्धि के लिए समरस और संगठित हिन्दू समाज का निर्माण।
– संघ प्रतिनिधि सभा द्वारा बांग्लादेशी हिंदुओं के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए वहां की सरकार आवश्यक कदम उठाने का आग्रह।
– हिन्दू सम्मेलन के माध्यम से पंच परिवर्तन का आह्वान।
– गुरु तेगबहादु जी के 350वें शहीदी दिवस पर कार्यक्रम।
– वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम।












