24 Mar 2026
अखिल भारतीय ग्राम विकास संयोजक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ श्रीमान गुरुराज जी का हरिद्वार विभाग, उत्तराखण्ड में प्रवास रहा।
हरिद्वार, लक्सर में विभाग के ग्राम विकास संयोजकों के साथ बैठक कर में आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी एवं विभिन्न स्थानों आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की ।
इसी क्रम में गांव मुण्डा खेड़ा कलां, खानपुर खण्ड लक्सर में ‘अक्षय कृषि परिवार’ के तत्वाधान में आयोजित भूमि सुपोषण एवं संरक्षण अनवरत राष्ट्रीय जन जागरण अभियान के तहत भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए ।

इस अवसर पर श्री गुरुराज जी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें प्रतिदिन तीन समय का भोजन रसायन मुक्त करना चाहिए । इसके लिए हमें अपनी इस धरती मां जो की रसायनों के कारण आज कुपोषित हो गई है, उसे पुनः अपनी परंपराओं के अनुसार सुपोषित करना है और गांव के ‘जन, जंगल, जमीन एवं पशु’ सबका ध्यान रखते हुए पुनः अपनी गौरवशाली परंपरा को जीवित करना है। प्रत्येक परिवार अपने लिए गौ आधारित जैविक खेती करें ।

श्री गुरुराज जी ने कहा की पंच शक्ति (धार्मिक शक्ति, मातृ शक्ति, युवा शक्ति, सज्जन शक्ति एवं संगठन शक्ति) के माध्यम से अपने गांव को अपराध मुक्त, संघर्ष मुक्त, व्यसन मुक्त, रोग मुक्त, ऋण मुक्त गांव बनाना है। विभिन्न गांवों से आए किसानों को हर वर्ष वर्षप्रतिपदा से अक्षय तृतीया तक भूमि पूजन कार्यक्रम करना चाहिए।












