26 Mar 2026
आपदा की मार झेल रहे फिताड़ी गाँव के साथ खड़ा हुआ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ !
उत्तरकाशी, मोरी विकासखण्ड के दूरस्थ फिताड़ी गांव में आकाशीय बिजली से हुए भीषण अग्निकाण्ड से गाँव के लगभग 14 परिवारों के लिए आपदा खड़ी हो गयी। आग ने 14 परिवारों के जीवन की जमा-पूंजी और पैतृक संपत्ति और धरोहर को पल भर में राख कर दिया।
आपदा की इस दुखद घड़ी में मानवता की सेवा के उद्देश्य से स्वयंसेवकों की एक टीम फिताड़ी गाँव पहुँची और उत्तरांचल दैवी आपदा पीड़ित सहायता समिति द्वारा संचालित छात्रावास दानवीर कर्ण सेवाश्रम माधवपुरम नैटवाड़ के बैनर तले प्रभावित परिवारों के बीच निम्नलिखित राहत सामग्री का वितरण किया गया।
राहत सामग्री हेतु वस्तुएं:
● बर्तन सेट: गैस चूल्हा, प्रेशर कुकर, थाली, गिलास, चम्मच और कटोरी आदि।
● खाद्य सामग्री: आटा, चावल, तेल, चीनी, चाय पत्ती, नमक और विभिन्न मसाले।
● बिस्तर: रजाई, गद्दे और कंबल।
इस दौरान स्वयंसेवकों ने पीड़ित परिवारों का ढांढस बंधाया। उन्होंने बताया कि क्षति की भरपाई तो नहीं, पर यह एक छोटा सा सहयोग है !

इस सेवा कार्य में जिले के सह जिला कार्यवाह अजीत जी, जिला बौद्धिक प्रमुख नत्थी जी, छात्रावास प्रमुख भागीराम जी, समिति के अध्यक्ष चमन जी, कल्याण जी, अनिल जी, उपेन्द्र जी और संतोष जी सम्मिलित रहे।












