07 Apr 2026
उत्तराखंड में कनेक्टिविटी के नए युग का सूत्रपात: ऋषिकेश के पशुलोक बैराज में उतरा सी-प्लेन !
उत्तराखण्ड के विकास पथ पर नया अध्याय जुड़ गया है। प्रदेश में आधुनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ी छलांग लगाते हुए, ऋषिकेश स्थित पशुलोक बैराज के जलाशय में सी-प्लेन का सफल अवतरण हुआ।
सी-प्लेन सेवा के प्रारंभ होने से उत्तराखंड के दुर्गम और दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच अब सुगम और त्वरित हो जाएगी। यह पहल न केवल पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी, बल्कि राज्य की आर्थिक और सामरिक व्यवस्था के लिए भी एक मील का पत्थर सिद्ध होगी।












