24 May 2026
आज प्रातः 7:30 से 8:00 बजे तक गांधी पार्क के सामने पर्यावरण गतिविधि महानगर उत्तर द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई।
यह कार्यक्रम उन लोगों को जागृति देने के लिए था जो अपने कर्तव्य को ना समझ कहीं भी कूड़ा फेंक रहे हैं। देहरादून में हर जगह, गली मोहल्ले में ऐसी जगह मिल जाएगी जहां कोई भी आकर कूड़ा फेंक कर चला जाता है, जबकि सबके घर में कूड़े लेने की गाड़ी सुबह ही आ जाती है।
आज मानव श्रृंखला बनाकर सभी से आग्रह किया गया कि कूड़ा फेंकने वालों को रोका जाए और हर जगह उन्हें टोका जाए












