16 Jun 2026
विश्व संवाद केंद्र 16 राजपुर रोड, श्री नारायण मुनि भवन देहारादून में विधि-विधान से मंत्रोच्चारण एवं हनुमान चालीसा के साथ अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के नए प्रदेश कार्यालय का भव्य उद्घाटन हुआ।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड प्रान्त प्रचारक डॉ. शैलेंद्र जी ने कहा कि इस कार्यालय के खुलने से सैनिकों के साथ संवाद, विचार-विमर्श कर संगठन की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने का प्रमुख केंद्र बनेगा। प्रदेश में एक लाख से अधिक पूर्व सैनिक है, पूर्व सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा के बाद, समाज में अग्रणी भूमिका निभाने का कार्य कर रहे है, इस अवसर पर उन्होंने सभी को नए कार्यालय की बधाई दी ।
उद्घाटन कार्यक्रम में उत्तराखण्ड प्रान्त प्रचार प्रमुख संजय जी, देहरादून महानगर संघचालक विक्रम जी, पूर्व सैनिक सेवा परिषद उत्तराखण्ड प्रान्त के अध्यक्ष मेजर जनरल गुलाब सिंह रावत एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।













