03 Jul 2026
देहरादून, 3 जुलाई | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, कर्मठ कर्मयोगी की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन स्वर्गापुरी आश्रम, रेस कोर्स देहरादून में भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
यह सभा उनके राष्ट्रनिष्ठ, अनुशासित एवं त्यागमय जीवन को नमन करने का एक सशक्त माध्यम बनी।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित स्वयंसेवकों एवं गणमान्यजनों ने स्व. धरमवीर जी को एक ऐसे समर्पित और निष्ठावान कर्मयोगी के रूप में स्मरण किया, जिनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, संगठनात्मक अनुशासन, त्याग और समर्पण का जीवंत उदाहरण रहा। उन्होंने प्रचारक के दायित्व को केवल एक भूमिका नहीं, बल्कि जीवन का परम लक्ष्य मानकर जिया।
श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र प्रचारक प्रमुख जगदीश जी, क्षेत्र समरसता प्रमुख जयसवाल जी, प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र जी, प्रान्त करवाह दिनेश सेमवाल जी, प्रांत प्रचार प्रमुख श्रीमान संजय जी, प्रांत व्यवस्था प्रमुख नीरज मित्तल जी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र मित्तल जी, विभाग प्रचारक धनञ्जय जी, विभाग कार्यवाह रविंद्र जी , विभाग सह-कार्यवाह अरुण जी एवं विविध संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।












