17 Aug 2025
इंटरनेट जगत के विभिन्न महत्वपूर्ण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सकारात्मक और प्रभावी उपयोग करने के लिए विश्व संवाद केंद्र उत्तराखण्ड द्वारा सोशल मीडिया कार्यशाला/प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग, प्रभावी सोशल मीडिया रणनीति, आकर्षक सामग्री निर्माण, AI के प्रभाव-दुष्प्रभाव और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने आदि विषय रहे।













