25 Jan 2026
आदरणीय शकुंतला देवी जी की पुण्यतिथि पर हवन का आयोजन !
आज विश्व संवाद केंद्र, देहरादून में आदरणीय शकुंतला देवी जी की पुण्यतिथि पर हवन का आयोजन किया गया। त्याग और सेवा की प्रतिमूर्ति आदरणीय शकुंतला देवी जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।

आदरणीय शकुंतला देवी की पुण्य स्मृति में प्रति वर्ष 25 जनवरी को हवन का आयोजन किया जाता है। उल्लेखनीय है कि आदरणीय शकुंतला देवी जी ने समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता और दूरदृष्टि का परिचय देते हुए इस स्थान को दूरस्थ क्षेत्रों के विद्याथियों के अध्ययन के लिए ‘बाल कल्याण समिति’ को दान कर दिया था।
आदरणीय शकुंतला देवी जी जैसे व्यक्तित्व समाज के लिए वास्तविक ‘भामाशाह’ होते हैं, जिनका त्याग आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवारता है। जिनके द्वारा अभावग्रस्त बच्चों को मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास किया जाता है। ऐसे समाज को ऐसे भामाशाहों की सदैव ही आवश्यकता रही है।
इस अवसर पर बाल कल्याण समिति की उपाध्यक्ष श्रीमान नीरज मित्तल जी ने सभी का मार्गदर्शन किया।

आयोजन में महानगर संघचालक श्रीमान चन्द्रगुप्त विक्रम जी, प्रांत प्रचार प्रमुख श्रीमान संजय जी, विश्व संवाद केंद्र के सचिव श्रीमान राजकुमार टोंक जी व स्वयंसेवक बन्धु उपस्थित रहे।












