31 Mar 2026
उत्तराखण्ड राज्य के बॉर्डर सुरक्षा में प्रत्येक नागरिक का योगदान होना जरूरी है -डॉ. शैलेंद्र जी
नथुवावाला, देहरादून में सीमा जागरण मंच के 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक उत्तराखण्ड डॉ. शैलेंद्र जी ने सीमा जागरण मंच के कार्यों उद्देश्य व बॉर्डर सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बॉर्डर क्षेत्र में राष्ट्रवादी गतिविधियों को बढ़ाने में युवाओं और महिलाओं को बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवाहन किया। साथ ही खंड गांवों में आत्मनिर्भरता स्वावलंबन पर जोर दिया ,गांव में सुरक्षा पहरी के रूप में युवाओं को सीमा जागरण मंच से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र जी ने सीमावर्ती जनपद से आए लोगों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में सीमा जागरण मंच के प्रदेश संगठनकर्ता आशीष वाजपेयी जी ने सीमा विमर्श सीमा दर्शन व राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने शिक्षण संस्थानों में युवाओं के बीच में संगोष्ठी आयोजित करने की बात कही साथ में बॉर्डर सुरक्षा को जन आंदोलन बनाने पर बल दिया।
इस दौरान कर्नल अजय कोठियाल जी, कर्नल महावीर प्रोफेसर जी, सामार्थ खन्ना जी, मितेश सेमवाल जी, डॉ. दीपक भट्ट जी, क्षेत्रीय पार्षद स्वामी डोभाल जी एवं गणमान्य लोग समिलित रहे ।












