ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः | सर्वे भद्रान्नि पश्यन्तु, माँ कश्चिद्-दुःख-भाग-भवेत् ||     ॐ शांतिः शांतिः शांतिः                                                                   राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष (विक्रम संवत 1982–2082)                                                                  
vskuttarakhand
  • होम
  • उत्तराखण्ड सम्वाद
  • देश
  • प्रदेश
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • पंच परिवर्तन
    • कुटुंब प्रबोधन
    • सामाजिक समरसता
    • पर्यावरण
    • स्व का बोध
    • नागरिक कर्तव्य
  • विचार
    • अध्यात्म
    • आयुर्वेद
    • योग
  • व्यक्तित्व
    • उत्तराखंड की महान विभूतियाँ
    • जीवनियाँ
  • सेवा
    • शिक्षा
    • सेवा प्रकल्प
    • स्वास्थ्य
  • नित्य प्रेरणा
    • कविता/कहानी
    • नवचार
    • पुस्तक परिचय
    • बागवानी
    • बाल पृष्ठ
  • गाँव की बात
    • परम्परा
    • प्रसिद्ध मेले
    • भाषा-बोली
  • करियर/स्वावलंबन
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड सम्वाद
  • देश
  • प्रदेश
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • पंच परिवर्तन
    • कुटुंब प्रबोधन
    • सामाजिक समरसता
    • पर्यावरण
    • स्व का बोध
    • नागरिक कर्तव्य
  • विचार
    • अध्यात्म
    • आयुर्वेद
    • योग
  • व्यक्तित्व
    • उत्तराखंड की महान विभूतियाँ
    • जीवनियाँ
  • सेवा
    • शिक्षा
    • सेवा प्रकल्प
    • स्वास्थ्य
  • नित्य प्रेरणा
    • कविता/कहानी
    • नवचार
    • पुस्तक परिचय
    • बागवानी
    • बाल पृष्ठ
  • गाँव की बात
    • परम्परा
    • प्रसिद्ध मेले
    • भाषा-बोली
  • करियर/स्वावलंबन
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
vskuttarakhand
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड सम्वाद
  • देश
  • प्रदेश
  • पंच परिवर्तन
  • विचार
  • व्यक्तित्व
  • सेवा
  • नित्य प्रेरणा
  • गाँव की बात
  • करियर/स्वावलंबन
  • संपर्क करें
होम प्रदेश देहरादून

गौवंश संवर्द्धन के लिए ‘गौवृत्ति परिवार’ आवश्यकः नवल किशोर जी

in देहरादून, प्रदेश
0
गौवंश संवर्द्धन के लिए ‘गौवृत्ति परिवार’ आवश्यकः नवल किशोर जी
0
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

14 Apr 2026

“गौवंश के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए समाज-आधारित ‘गौवृत्ति परिवार’ की स्थापना समय की आवश्यकता है।” यह बात अखिल भारतीय सह संयोजक, गौ सेवा गतिविधि श्री नवल किशोर जी ने आज आरएसएस प्रान्त कार्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून में आयोजित बैठक में कही। उन्होंने गौवंश आधारित अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने पर जोर देते हुए इसे देश के समग्र विकास से जोड़ा।

बैठक में उपस्थित गौपालकों, गौसेवकों, गौभक्तों और गौरक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि “वर्तमान में केवल लगभग 15 प्रतिशत गायें ही किसानों द्वारा पाली जा रही हैं, जबकि शेष 85 प्रतिशत का पालन गौशालाओं में सरकार और सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से किया जा रहा है। सरकारें इस पर भारी बजट खर्च कर रही हैं, लेकिन गौपालन मूलतः समाज की जिम्मेदारी होनी चाहिए। भारतीय समाज में गाय को सदैव सम्मान और आस्था का प्रतीक माना गया है, लेकिन वर्तमान स्थिति चिंताजनक है। यह न केवल सांस्कृतिक दृष्टि से, बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी देश के लिए शुभ संकेत नहीं है।”

श्री नवल किशोर जी ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि “प्राचीन काल में गाय भारतीय अर्थव्यवस्था की धुरी रही है। ऋषि विश्वामित्र के समय से स्थापित यह व्यवस्था हजारों वर्षों तक मजबूत रही, लेकिन औपनिवेशिक काल में इसे कमजोर करने के प्रयास किए गए। 1857 की क्रांति के बाद अंग्रेजों द्वारा कराए गए सर्वेक्षणों में भारतीय शिक्षा प्रणाली में बदलाव, भूमि अधिग्रहण कानूनों के क्रियान्वयन और गौ-आधारित अर्थव्यवस्था को समाप्त करने जैसी सिफारिशें शामिल थीं। इसी नीति के तहत भारतीयों को गौवंश से दूर करने के प्रयास हुए, कृषि में मशीनीकरण और रासायनिक खादों को बढ़ावा दिया गया तथा गौमांस के उपभोग को प्रोत्साहित किया गया। इसके परिणामस्वरूप पारंपरिक कृषि प्रणाली कमजोर हुई और भूमि की उर्वरता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। गौपालन में गिरावट के कारण किसानों की लागत बढ़ी है और रासायनिक खादों पर निर्भरता बढ़ी है, जिससे भूमि बंजर होने का खतरा बढ़ रहा है।”

श्री नवल किशोर जी ने सुझाव दिया कि “गौवंश के संरक्षण के लिए ऐसे लोगों को तैयार किया जाए जो गौ-आधारित उत्पादों जैसे जैविक खाद, पंचगव्य उत्पाद आदि का उत्पादन और विपणन कर सकें। इसके लिए नगर, जिला और विकासखंड स्तर पर संगठित टोली बनाने की आवश्यकता है। सनातन परंपरा में गाय का विशेष स्थान है। गोपाष्टमी जैसे पर्व इसका प्रमाण हैं, जब पूरे देश में गौपूजा की जाती है। गौसंरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए गौपूजा, गौकथा और जनजागरण कार्यक्रमों के आयोजन पर बल दिया जाए।”

बैठक में उत्तराखंड गौसेवा संयोजक श्री धर्मवीर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री धन्नजय, विभाग कार्यवाह देहरादून श्री अरुण, श्री जोत सिंह, ललित बडाकोटी, श्री दीपेन्द्र त्रिपाठी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Previous Post

डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी के पूर्वजों के गांव कंदकुर्ति (तेलंगाना) में श्री केशव स्फूर्ति मंदिर का लोकार्पण

Next Post

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने आगामी परीक्षाओं का नया कैलेंडर किया जारी !

admin

admin

Next Post
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने आगामी परीक्षाओं का नया कैलेंडर किया जारी !

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने आगामी परीक्षाओं का नया कैलेंडर किया जारी !

ताज़ा समाचार

सेवा भारती देहरादून महानगर (उत्तर) द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

सेवा भारती देहरादून महानगर (उत्तर) द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

by admin
June 1, 2026
0

विकासनगर: महाविद्यालयीन विद्यार्थी सामान्य व्यवसायी और विशेष वर्ग भूमि पूजन और हवन के साथ प्रारंभ हुआ !

विकासनगर: महाविद्यालयीन विद्यार्थी सामान्य व्यवसायी और विशेष वर्ग भूमि पूजन और हवन के साथ प्रारंभ हुआ !

by admin
May 30, 2026
0

उत्तराखंड, हरिद्वार जिले में मदरसों का हुआ सत्यापन 11हजार बच्चे गायब हो गए !

उत्तराखंड, हरिद्वार जिले में मदरसों का हुआ सत्यापन 11हजार बच्चे गायब हो गए !

by admin
May 29, 2026
0

हमारा व्यवहार — एक सकारात्मक दृष्टिकोण

हमारा व्यवहार — एक सकारात्मक दृष्टिकोण

by admin
May 28, 2026
0

रुद्रपुर स्थित द्रोण ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग – प्रथम (सामान्य) प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

रुद्रपुर स्थित द्रोण ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग – प्रथम (सामान्य) प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

by admin
May 26, 2026
0

गांधी पार्क के सामने पर्यावरण गतिविधि महानगर उत्तर द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई

गांधी पार्क के सामने पर्यावरण गतिविधि महानगर उत्तर द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई

by admin
May 24, 2026
0

पिथौरागढ़ में भारतीय सेना और थिंक टैंक “BHISM” द्वारा संगोष्ठी का आयोजन !

पिथौरागढ़ में भारतीय सेना और थिंक टैंक “BHISM” द्वारा संगोष्ठी का आयोजन !

by admin
May 22, 2026
0

और लोड करें
विश्व संवाद केंद्र लोगो

यह न्यूज़ वेबसाइट एक विश्वसनीय और
अधतित समाचार स्रोत है जो देश-दुनिया
की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल,
मनोरंजन, व्यापार, और तकनीकी जगत
से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी हिंदी
भाषा में उपलब्ध कराती है।

गाँव की बात

पहाड़ का लोकसंगीत

पहाड़ का लोकसंगीत

by admin
August 4, 2025
0

हरेला: सावन में प्रकृति पूजन का पर्व

हरेला: सावन में प्रकृति पूजन का पर्व

by admin
July 16, 2025
0

ट्रेंडिंग न्यूज़

कृपाहल्ली सीतारमैया सुदर्शन उपाख्य सुदर्शन जी

by admin
May 30, 2025
0

प्रोफ़ेसर राजेंद्र सिंह उपाख्य रज्जू भैया

by admin
May 30, 2025
0

संपर्क करे

  • विश्व संवाद केंद्र ‘नारायण मुनि भवन’ 16-ए, राजपुर रोड, देहरादून – 248001 उत्तराखण्ड
  • +91-9997712059
  • 📧 info@vskuttarakhand.com
  • About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Terms and Conditions

© 2026 All rights reserved ©️ 2025 News. Vishwa Samvad Kendra, Uttarakhand | Designed by Digifame India

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड सम्वाद
  • देश
  • प्रदेश
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • पंच परिवर्तन
    • कुटुंब प्रबोधन
    • सामाजिक समरसता
    • पर्यावरण
    • स्व का बोध
    • नागरिक कर्तव्य
  • विचार
    • अध्यात्म
    • आयुर्वेद
    • योग
  • व्यक्तित्व
    • उत्तराखंड की महान विभूतियाँ
    • जीवनियाँ
  • सेवा
    • शिक्षा
    • सेवा प्रकल्प
    • स्वास्थ्य
  • नित्य प्रेरणा
    • कविता/कहानी
    • नवचार
    • पुस्तक परिचय
    • बागवानी
    • बाल पृष्ठ
  • गाँव की बात
    • परम्परा
    • प्रसिद्ध मेले
    • भाषा-बोली
  • करियर/स्वावलंबन
  • संपर्क करें

© 2026 All rights reserved ©️ 2025 News. Vishwa Samvad Kendra, Uttarakhand | Designed by Digifame India