ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः | सर्वे भद्रान्नि पश्यन्तु, माँ कश्चिद्-दुःख-भाग-भवेत् ||     ॐ शांतिः शांतिः शांतिः                                                                   राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष (विक्रम संवत 1982–2082)                                                                  
vskuttarakhand
  • होम
  • उत्तराखण्ड सम्वाद
  • देश
  • प्रदेश
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • पंच परिवर्तन
    • कुटुंब प्रबोधन
    • सामाजिक समरसता
    • पर्यावरण
    • स्व का बोध
    • नागरिक कर्तव्य
  • विचार
    • अध्यात्म
    • आयुर्वेद
    • योग
  • व्यक्तित्व
    • उत्तराखंड की महान विभूतियाँ
    • जीवनियाँ
  • सेवा
    • शिक्षा
    • सेवा प्रकल्प
    • स्वास्थ्य
  • नित्य प्रेरणा
    • कविता/कहानी
    • नवचार
    • पुस्तक परिचय
    • बागवानी
    • बाल पृष्ठ
  • गाँव की बात
    • परम्परा
    • प्रसिद्ध मेले
    • भाषा-बोली
  • करियर/स्वावलंबन
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड सम्वाद
  • देश
  • प्रदेश
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • पंच परिवर्तन
    • कुटुंब प्रबोधन
    • सामाजिक समरसता
    • पर्यावरण
    • स्व का बोध
    • नागरिक कर्तव्य
  • विचार
    • अध्यात्म
    • आयुर्वेद
    • योग
  • व्यक्तित्व
    • उत्तराखंड की महान विभूतियाँ
    • जीवनियाँ
  • सेवा
    • शिक्षा
    • सेवा प्रकल्प
    • स्वास्थ्य
  • नित्य प्रेरणा
    • कविता/कहानी
    • नवचार
    • पुस्तक परिचय
    • बागवानी
    • बाल पृष्ठ
  • गाँव की बात
    • परम्परा
    • प्रसिद्ध मेले
    • भाषा-बोली
  • करियर/स्वावलंबन
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
vskuttarakhand
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड सम्वाद
  • देश
  • प्रदेश
  • पंच परिवर्तन
  • विचार
  • व्यक्तित्व
  • सेवा
  • नित्य प्रेरणा
  • गाँव की बात
  • करियर/स्वावलंबन
  • संपर्क करें
होम प्रदेश नैनीताल

जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए जन-समुदाय की भागीदारी और पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली जरूरी : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी

in नैनीताल, प्रदेश
0
जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए जन-समुदाय की भागीदारी और पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली जरूरी : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी
0
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

29 Apr 2026

आज नैनीताल में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने वन पंचायत प्रतिनिधियों तथा त्रिस्तरीय पंचायत व स्थानीय शहरी निकाय के निर्वाचित सदस्यों को संबोधित किया।

इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने सतत विकास एवं पारिस्थितिक संतुलन सुनिश्चित करने के लिए सभी हितधारकों – सरकारी संस्थानों, पंचायती राज संस्थाओं, नगरीय निकायों, वन पंचायतों तथा नागरिकों – की संयुक्त एवं सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाना और पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों का सम्मान करना दीर्घकालिक पर्यावरणीय स्थिरता और राष्ट्रीय प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है।

नैनीताल स्थित डॉ. रघुनंदन सिंह टोलिया प्रशासनिक अकादमी में वन पंचायत प्रतिनिधियों तथा त्रिस्तरीय पंचायत व स्थानीय शहरी निकाय के निर्वाचित सदस्यों को संबोधित करते हुए श्री बिरला ने कहा कि उत्तराखंड की वन पंचायतें सामुदायिक भागीदारी आधारित वन प्रबंधन का एक सफल मॉडल बनकर उभरी हैं, जो न केवल वन संरक्षण एवं संवर्धन में योगदान दे रही हैं, बल्कि रोजगार सृजन और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को भी साकार कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर उनके अनुभव, चुनौतियों और सुझावों को भी सुना।

वन पंचायतों को “भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे सशक्त कड़ी” बताते हुए श्री बिरला ने कहा कि जमीनी स्तर की संस्थाएं संरक्षण और सुशासन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वन पंचायत से संवाद करना मेरे लिए लोकतंत्र की सबसे सशक्त कड़ी से मिलने जैसा है। उन्होंने कहा कि यहॉं की पंचायतों का अनुभव दिल्ली की पंचायत से कम नहीं है।

जल, जंगल और जमीन के पारस्परिक संबंध को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि ये प्राकृतिक संसाधन पारिस्थितिक संतुलन और मानव जीवन के आधार हैं। इनका संरक्षण केवल पर्यावरणीय आवश्यकता नहीं, बल्कि सामूहिक दायित्व है, जिसके लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय विरासत की सराहना करते हुए श्री बिरला ने कहा कि यह राज्य मानव और प्रकृति के सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने स्थानीय समुदायों के अमूल्य योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि जल और वृक्षों के प्रति श्रद्धा जैसी परंपराएं आज भी सतत जीवनशैली का मार्गदर्शन कर रही हैं।

राज्य के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि औपनिवेशिक काल में वन संसाधनों के दोहन के विरुद्ध स्थानीय समुदायों ने प्रभावी प्रतिरोध किया। 1930 के दशक से वन संरक्षण, सुरक्षा और अधिकारों के लिए निरंतर कानून एवं नीतिगत प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में शेष चुनौतियों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।

उन्होंने स्थानीय समुदायों की भूमिका पर बल देते हुए कहा कि वन और वन्यजीवों का संरक्षण तभी संभव है जब इनसे जुड़े लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं, नगरीय निकायों और वन पंचायतों से आह्वान किया कि वे जनभागीदारी को बढ़ावा दें, पर्यावरण अनुकूल आजीविका के अवसर विकसित करें तथा संतुलित एवं सतत विकास सुनिश्चित करें।

योग और आयुर्वेद की वैश्विक बढ़ती स्वीकार्यता का उल्लेख करते हुए श्री बिरला ने कहा कि उत्तराखंड इन पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने वन पंचायतों के सहयोग से औषधीय पौधों के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाने, उनके वैल्यू एडिशन, शोध और आधुनिक स्वास्थ्य प्रणाली के साथ एकीकरण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एलोपैथी में व्यापक शोध हुआ है, किंतु औषधीय पौधों और पारंपरिक ज्ञान पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय समुदायों के पास व्यावहारिक और अनुभवजन्य ज्ञान का भंडार है, विशेषकर वनाग्नि जैसी चुनौतियों से निपटने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यही लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति है, जहां अंतिम व्यक्ति की आवाज भी शासन-प्रशासन तक पहुंचती है और उसे महत्व दिया जाता है।

जलवायु परिवर्तन की वैश्विक चुनौती का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इससे निपटने के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड का वन पंचायत मॉडल विश्व के लिए उदाहरण बन सकता है। उन्होंने राज्य में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि वन संरक्षण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।

संवाद के दौरान वन पंचायत प्रतिनिधियों ने वनाग्नि रोकथाम, संस्थागत सुदृढ़ीकरण, वित्तीय सहायता और तकनीकी सहयोग से संबंधित मुद्दों पर अपने विचार रखे। श्री बिरला ने उनके सुझावों और समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।

Previous Post

सेवा भारती रुड़की द्वारा झबरेड़ा,जनपद हरिद्वार में में चिकित्सा केन्द्र का शुभारंभ

Next Post

जीएनटीआई मैदान का होगा कायाकल्प, श्रीनगर मेडिकल काॅलेज में बनेगा रेन बसेरा !

admin

admin

Next Post
जीएनटीआई मैदान का होगा कायाकल्प, श्रीनगर मेडिकल काॅलेज में बनेगा रेन बसेरा !

जीएनटीआई मैदान का होगा कायाकल्प, श्रीनगर मेडिकल काॅलेज में बनेगा रेन बसेरा !

ताज़ा समाचार

देहरादून: हरिपुर कालसी में बन रहा उत्तराखंड का पहला जमुना घाट, मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने किया निरीक्षण

देहरादून: हरिपुर कालसी में बन रहा उत्तराखंड का पहला जमुना घाट, मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने किया निरीक्षण

by admin
July 22, 2026
0

‘हिन्दू साम्राज्य दिवस’ पर भव्य संगोष्ठी का आयोजन !

‘हिन्दू साम्राज्य दिवस’ पर भव्य संगोष्ठी का आयोजन !

by admin
July 10, 2026
0

हरिद्वार में संस्कार भारती का क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न !

हरिद्वार में संस्कार भारती का क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न !

by admin
July 6, 2026
0

कर्मठ कर्मयोगी स्व. धरमवीर जी को सादर श्रद्धांजलि !

कर्मठ कर्मयोगी स्व. धरमवीर जी को सादर श्रद्धांजलि !

by admin
July 10, 2026
0

विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल की हरिद्वार में बैठक !

विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल की हरिद्वार में बैठक !

by admin
June 19, 2026
0

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के नए प्रदेश कार्यालय का भव्य उद्घाटन !

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के नए प्रदेश कार्यालय का भव्य उद्घाटन !

by admin
June 17, 2026
0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पश्चिम क्षेत्र क्षेत्र स्तरीय 20 दिवसीय कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम (सामान्य) संपन्न हुआ !

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पश्चिम क्षेत्र क्षेत्र स्तरीय 20 दिवसीय कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम (सामान्य) संपन्न हुआ !

by admin
June 15, 2026
0

और लोड करें
विश्व संवाद केंद्र लोगो

यह न्यूज़ वेबसाइट एक विश्वसनीय और
अधतित समाचार स्रोत है जो देश-दुनिया
की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल,
मनोरंजन, व्यापार, और तकनीकी जगत
से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी हिंदी
भाषा में उपलब्ध कराती है।

गाँव की बात

पहाड़ का लोकसंगीत

पहाड़ का लोकसंगीत

by admin
August 4, 2025
0

हरेला: सावन में प्रकृति पूजन का पर्व

हरेला: सावन में प्रकृति पूजन का पर्व

by admin
July 16, 2025
0

ट्रेंडिंग न्यूज़

कृपाहल्ली सीतारमैया सुदर्शन उपाख्य सुदर्शन जी

by admin
May 30, 2025
0

प्रोफ़ेसर राजेंद्र सिंह उपाख्य रज्जू भैया

by admin
May 30, 2025
0

संपर्क करे

  • विश्व संवाद केंद्र ‘नारायण मुनि भवन’ 16-ए, राजपुर रोड, देहरादून – 248001 उत्तराखण्ड
  • +91-9997712059
  • 📧 info@vskuttarakhand.com
  • About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Terms and Conditions

© 2026 All rights reserved ©️ 2025 News. Vishwa Samvad Kendra, Uttarakhand | Designed by Digifame India

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड सम्वाद
  • देश
  • प्रदेश
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • पंच परिवर्तन
    • कुटुंब प्रबोधन
    • सामाजिक समरसता
    • पर्यावरण
    • स्व का बोध
    • नागरिक कर्तव्य
  • विचार
    • अध्यात्म
    • आयुर्वेद
    • योग
  • व्यक्तित्व
    • उत्तराखंड की महान विभूतियाँ
    • जीवनियाँ
  • सेवा
    • शिक्षा
    • सेवा प्रकल्प
    • स्वास्थ्य
  • नित्य प्रेरणा
    • कविता/कहानी
    • नवचार
    • पुस्तक परिचय
    • बागवानी
    • बाल पृष्ठ
  • गाँव की बात
    • परम्परा
    • प्रसिद्ध मेले
    • भाषा-बोली
  • करियर/स्वावलंबन
  • संपर्क करें

© 2026 All rights reserved ©️ 2025 News. Vishwa Samvad Kendra, Uttarakhand | Designed by Digifame India