01 Jun 2026
देहरादून | सेवा भारती देहरादून महानगर (उत्तर) द्वारा कृष्ण नगर की कौलागढ़ बस्ती के अंतर्गत सेवाबस्ती में सेवा भारती संस्कार केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
स्वास्थ्य शिविर में 85 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। इस दौरान चिकित्सा टीम में अग्रिम भारत संस्थान के फाउंडर डॉ. ऋषि मुदगिल जी, डॉ. तनवीर बिष्ट जी (मैक्स हॉस्पिटल), डॉ. शिवम् डंगवाल जी (इंचार्ज आरोग्य धाम गोविंदगढ़), दिग्विजय रावत जी (नेशनल ऐथलीट), जीवन परिहार जी (शिक्षक),रजत मित्तल जी (आई. टी. सेक्टर) ने सेवा दीं।

इस अवसर पर महानगर देहरादून उत्तर के सह धर्म जागरण संयोजक अंशुल जी ने मरीजों को 12 नेप्लाइजर वितरित किये।
सभी सेवा कार्य नगर संघचालक संजय जी, सह महानगर सेवा प्रमुख आनंद प्रकाश जी,सुधीर मेहता जी महानगर सेवा प्रमुख जी की गरिमामय उपस्तिथि में पूर्ण हुए। व्यवस्था में सेवा भारती की बहने,नगर सेवा प्रमुख गिरीश जी, सुरेश जी, उमाशंकर जी, किशन गोदियाल जी, दीपक कुकरेती जी रहें।













