06 Jun 2026
राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ के कार्यकर्ता विकास वर्ग (प्रथम) में सम्मिलित सैकड़ों स्वयंसेवकों ने आज पथ संचलन करके राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा और अनुशासन का भाव प्रकट किया।
स्वयंसेवकों ने घोष वादन की धुन पर कदम ताल करते हुए द्रोण कॉलेज, जफरपुर दिनेशपुर रोड जिला उधम सिंह नगर में पथ संचलन किया।
पथ संचलन पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इन्टर कॉलेज दिनेशपुर से आरंभ होकर सुभाष चौक से गूलरभोज रोड, पंजाबी कॉलोनी होते हुए वापस सुभाष चौक से होता हुआ इंटर कॉलेज में समापन हुआ।
पथ संचलन कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों का नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय निवासियों द्वारा स्वागत में पुष्प वर्षा की गई । मातृशक्ति द्वारा भी पारंपरिक वेशभूषा में स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का इन दिनों कार्यकर्ता विकास वर्ग लगा हुआ है जिसमें उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों युवा, संघ के कार्यों को जानने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।













