19 Oct 2025
दीपावली पर विश्व शांति और मानव कल्याण हेतु हवन का आयोजन।
आज विश्व संवाद केंद्र, देहरादून में दीपावली के उपलक्ष्य में विश्व शांति एवं मानव कल्याण की भावना से हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री धनंजय जी ने आगामी पंच दिवसीय दीप पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और सभी से आग्रह किया कि “इस दीपावली पर स्वदेशी उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करें व देश की आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने में योगदान दें। “स्वदेशी अपनाना ही सच्चे अर्थों में राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।”
हवन पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सभी ने विश्व शांति, मानव कल्याण और समाज में सद्भाव की स्थापना के लिए सामूहिक संकल्प लिया और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को दोहराया गया।
कार्यक्रम में महानगर संघचालक श्रीमान चन्द्रगुप्त विक्रमा जी, क्षेत्र समरसता प्रमुख श्रीमान लक्ष्मी प्रसाद जयसवाल जी,विश्व संवाद केंद्र के अध्यक्ष श्रीमान सुरेंद्र मित्तल जी, प्रांत प्रचार प्रमुख श्रीमान संजय जी, विश्व संवाद केंद्र के सचिव श्रीमान राजकुमार टोंक जी, विभाग प्रचार प्रमुख श्रीमान गजेन्द्र खण्डूरी जी, विभाग सह कार्यवाह श्रीमान अरुण जी, राज्यमंत्री विनोद उनियाल जी, प्रो.रश्मि रावत त्यागी जी व स्वयंसेवक बन्धु उपस्थित रहे।












