31 Dec 2025
देहरादून, 30 दिसंबर | विश्व संवाद केंद्र में (परिचय) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और संवाद समिति को स्थापित करने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं में अपनी छाप छोड़ने वाले चिंतक विचारक कहानीकार संपादक और साहित्यकार डॉ. प्रभाकर उनियाल जी की जन्म जयंती मनायी गयी।

इस अवसर पर “काव्य-संध्या” का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित साहित्यकारों, कवियों ने श्रद्धांजलि स्वरुप अपने विचार व्यक्त किये एवं कलाकारों अपनी सुन्दर प्रस्तुति दी। उत्तराखंड के प्रसिद्ध जनकवि अतुल शर्मा जी को सम्मानित किया गया वह उनके द्वारा बहुत ही सुंदर स्मृतियों के साथ डॉ प्रभाकर उन्नायल जी के संक्षिप्त वर्णन को सबके सामने साझा किया गया मुख्य वक्ता संजय जी ने उनकी निष्ठा को याद किया

इस अवसर पर प्रांत प्रचार प्रमुख श्रीमान संजय जी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र मित्तल जी, देवेंद्र भसीन जी, राज्य मंत्री श्रीमती विनोद उनियाल जी, विभाग प्रचार प्रमुख गजेंद्र खंडूरी जी साहित्यकार कमलेश्वरी जी स्वर कोकिला और कवित्री नीता कुकरेती जी पूर्व शिक्षा निदेशक कमला पंत एवं अन्य गणमान्य जन सम्मिलित हुए।













