23 Mar 2026
रुद्रपुर, जनपद उधमसिंह नगर | हिंदू नववर्ष विक्रम संवत् 2083 के उपलक्ष पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सुभाष उपनगर – दयानन्द उपनगर नगर पथ संचलन आयोजित किया गया।
मा. प्रांत प्रचारक डॉ शैलेन्द्र जी ने कहा कि हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का शुभ दिन भारतीय काल-गणना का वह पावन बिंदु है, जहाँ से न केवल हिन्दू नववर्ष (विक्रम संवत्) का आरंभ होता है, बल्कि यह प्रकृति, संस्कृति और अध्यात्म के मिलन का भी उत्सव है, हमारी विजयगाथा का प्रतीक है।

मा. प्रांत प्रचारक डॉ शैलेन्द्र जी ने सृष्टि का प्रारंभ, खगोलीय महत्व, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक गौरव, चैत्र नवरात्रि में शक्ति की साधना तथा राष्ट्र चेतना, संघ स्थापना दिवस और पंच परिवर्तन पर उत्कृष्ट विचार व्यक्त किये।
मा. प्रांत प्रचारक डॉ शैलेन्द्र जी ने मंगल कामना के साथ कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का यह सूर्योदय हम सभी के जीवन में राष्ट्र सेवा के अटूट संकल्प, तकनीक के प्रति सजगता के साथ नवीन ऊर्जा और उत्साह का संचार करता रहे।












