04 Apr 2026
हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल वर्ष प्रतिपदा विक्रमी संवत 2083 के उपलक्ष पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तरकाशी नगर खण्ड में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया।
हमारी गौरवशाली संस्कृति, संगठन शक्ति और समर्पण के पथ पर सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में संचलन किया। स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया, जो समाज और संगठन के बीच की एकात्मता को दर्शाता है।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रांत प्रचार प्रमुख उत्तराखण्ड श्रीमान संजय जी ने राष्ट्र-समाज के निर्माण की दिशा में अत्यंत प्रेरक उद्बोधन दिया। कहा कि “हिंदू नववर्ष हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रतिबिंब है। आज प्रत्येक व्यक्ति में संगठन शक्ति और समर्पण का भाव होना आवश्यक है। राष्ट्र की अखंडता और सामाजिक समरसता को अक्षुण्ण रखने के लिए स्वयंसेवकों को निरंतर सेवा पथ पर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विभाग संघचालक गुलाब सिंह नेगी जी, जिला संघचालक हिमांशु शेखर जोशी जी, नगर संचालक मोहन तलवार जी, जिला प्रचारक गौतम जी, जिला कार्यवाह कमलेश्वर जी, सह नगर कार्यवाह संदीप राणा जी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।












