30 May 2026
🙏🏻आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तराखण्ड प्रान्त का महाविद्यालयीन विद्यार्थी सामान्य व्यवसायी और विशेष वर्ग हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल विकासनगर में आज भूमि पूजन और हवन के साथ प्रारंभ हुआ, यह प्रशिक्षण वर्ग 15 जून 2026 को संपन्न होगा।
हवन पूजन में मातृशक्ति के साथ, संघ के वरिष्ठ प्रचारक अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक बेरी जी सहित प्रान्त प्रचारक डॉ शैलेंद्र जी, वर्ग सर्वाधिकारी विष्णु जी, सह विभाग प्रचारक सौरभ जी, विकासनगर जिला संघचालक देवराज जी, महानगर संघचालक श्री कैलाश मैलाना जी, डॉ अनुज सिंघल जी, सह प्रान्त कुटुंब प्रबोधन अनिल जी, विभाग प्रचार प्रमुख गजेन्द्र खण्डूड़ी जी, सह विभाग कार्यवाह अरुण जी सहित बड़ी संख्या में व्यस्था में लगे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













