02 Feb 2026
आज तूनवाला वार्ड न. 68, मियांवाला, देहरादून के क्षेत्रवासियों द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन में योग, पर्यावरण, स्वच्छता, नागरिक कर्तव्य, परिवार प्रबोधन पर कार्यक्रम आयोजित किए गए और समाज में बढ़ रही नशा प्रवृति पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई।

उक्त आयोजन का मुख्य उद्देश्य अपनी संस्कृति के साथ जाति-पाति रहित संगठित सनातन हिन्दू समाज में विभिन्न स्वरोजगार उद्यमियों को सम्मानित करना भी था। जिसमें अपने क्षेत्र में बढ़ई, बारबर, शिल्प कला, राज मिस्त्री, सफाई कर्मचारी (पर्यावरण मित्र) कार्य कर रहे उद्यमियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रांत प्रचारक डा. श्री शैलेन्द्र जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों की यात्रा, संघ द्वारा किये किए जा रहे पर्यावरण, परिवार प्रबोधन, नागरिक कर्तव्यों, सामाजिक समरसता पर तथा हिन्दू समाज संगठित रहे, इस पर अपने ओजस्वी और ऊर्जावान विचार से आह्वान किया।













