ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः | सर्वे भद्रान्नि पश्यन्तु, माँ कश्चिद्-दुःख-भाग-भवेत् ||     ॐ शांतिः शांतिः शांतिः                                                                   राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष (विक्रम संवत 1982–2082)                                                                  
vskuttarakhand
  • होम
  • उत्तराखण्ड सम्वाद
  • देश
  • प्रदेश
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • पंच परिवर्तन
    • कुटुंब प्रबोधन
    • सामाजिक समरसता
    • पर्यावरण
    • स्व का बोध
    • नागरिक कर्तव्य
  • विचार
    • अध्यात्म
    • आयुर्वेद
    • योग
  • व्यक्तित्व
    • उत्तराखंड की महान विभूतियाँ
    • जीवनियाँ
  • सेवा
    • शिक्षा
    • सेवा प्रकल्प
    • स्वास्थ्य
  • नित्य प्रेरणा
    • कविता/कहानी
    • नवचार
    • पुस्तक परिचय
    • बागवानी
    • बाल पृष्ठ
  • गाँव की बात
    • परम्परा
    • प्रसिद्ध मेले
    • भाषा-बोली
  • करियर/स्वावलंबन
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड सम्वाद
  • देश
  • प्रदेश
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • पंच परिवर्तन
    • कुटुंब प्रबोधन
    • सामाजिक समरसता
    • पर्यावरण
    • स्व का बोध
    • नागरिक कर्तव्य
  • विचार
    • अध्यात्म
    • आयुर्वेद
    • योग
  • व्यक्तित्व
    • उत्तराखंड की महान विभूतियाँ
    • जीवनियाँ
  • सेवा
    • शिक्षा
    • सेवा प्रकल्प
    • स्वास्थ्य
  • नित्य प्रेरणा
    • कविता/कहानी
    • नवचार
    • पुस्तक परिचय
    • बागवानी
    • बाल पृष्ठ
  • गाँव की बात
    • परम्परा
    • प्रसिद्ध मेले
    • भाषा-बोली
  • करियर/स्वावलंबन
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
vskuttarakhand
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड सम्वाद
  • देश
  • प्रदेश
  • पंच परिवर्तन
  • विचार
  • व्यक्तित्व
  • सेवा
  • नित्य प्रेरणा
  • गाँव की बात
  • करियर/स्वावलंबन
  • संपर्क करें
होम व्यक्तित्व उत्तराखंड की महान विभूतियाँ

कर्मयोगी डॉ. नित्यानंद जी

in उत्तराखंड की महान विभूतियाँ, व्यक्तित्व
0
कर्मयोगी डॉ. नित्यानंद जी
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

03 Jul 2025

कर्मयोगी डॉ. नित्यानंद जी का संक्षिप्त जीवन परिचय
(20 फरवरी 1926 – 8 जनवरी 2016)

जीवन पर्यन्त, पहाड़ियों के जीवन की कठिनाईयों एवं पहाड़ की पीड़ा को सच्चे मन से समझने और समस्याओं को दूर करने की लड़ाई लड़ने वाले विश्व प्रसिद्ध भूगोलवेत्ता, उत्कृष्ट समाजसेवी, प्रख्यात शिक्षाविद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जीवनव्रती कार्यकर्ता, कर्मयोगी प्रोफेसर डॉ.नित्यानंद जी सही मायने में हिमालय पुत्र थे। आपने आजीवन सच्चे स्वयंसेवक का कर्तव्य निभाते हुए भावी पीढ़ी के लिए आदर्श प्रस्तुत किया। आपके अथक प्रयासों एवं कार्यों से उत्तराखण्ड का गठन संभव हो सका। सही अर्थों में कहें तो डॉ. नित्यानंद जी उत्तराखण्ड राज्य के प्रणेता और हिमालय के सच्चे सेवक थे।

हिमालय, सभी पर्यटकों तथा अध्यात्म प्रेमियों को हमेशा अपनी ओर आकर्षित करता है। हिमालय के सौन्दर्य से अभिभूत हो लाखों लोग इधर आते रहे होंगे लेकिन 20 फरवरी सन् 1926 को आगरा, उत्तर प्रदेश में जन्मे डॉ. नित्यानंद ने ही हिमालय को सेवा कार्य के लिए अपनी गतिविधियों का केन्द्र बनाया और अपना पूरा जीवन हिमालय की सेवा में समर्पित कर दिया। आगरा में 1940 में विभाग प्रचारक नरहरि नारायण ने उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जोड़ा, पर दीनदयाल उपाध्याय से हुई भेंट ने उनका जीवन बदल दिया और उन्होंने संघ के माध्यम से समाज सेवा करने का व्रत ले लिया।

विभिन्न महाविद्यालयों में अध्यापन कार्य करते हुये वर्ष 1965 में देहरादून डी.बी.एस. कॉलेज में भूगोल के विभागाध्यक्ष के नाते आएऔर सेवानिवृत्ति तक यहीं रहे। आपका सम्पूर्ण जीवन त्याग, समर्पण व सेवा की अनूठी मिसाल है। सेवानिवृत्ति के पश्चात संपूर्ण समय रचनात्मक सेवा कार्यों में लगा दिया तथा उत्तराखंड के सुदूर पिछड़े क्षेत्रों को अपना विशेष कार्यक्षेत्र बनाया। नित्यानंद जी ने एक साधक की तरह मन, वचन और कर्म से समाज की सेवा की और अवकाश प्राप्ति के बाद वे कुछ समय के लिए संघ की योजना से आगरा गए परंतु वहां उनका मन नहीं लगा और फिर वे देहरादून आ गए।

20 अक्तूबर, सन् 1991 दशहरे के दिन हिमालय में विनाशकारी भूकम्प आया। इसमें सर्वाधिक हानि उत्तरकाशी में हुई। डॉ. नित्यानन्द जी ने संघ की योजना से वहां हुए पुनर्निमाण कार्य का नेतृत्व किया। उत्तरकाशी से गंगोत्री मार्ग पर मनेरी गाँव में ‘सेवा आश्रम’ के नाम से इसका केन्द्र बनाया गया। वहाँ 400 से अधिक परिवारों के लिए भूकंप रोधी घर बनवाए और शिक्षा, संस्कार और रोजगार के प्रसार के लिए काम करते रहे। अपनी माता जी के नाम से बने न्यास में वह स्वयं तथा उनके परिजन सहयोग करते थे। डॉ. नित्यानंद जी को ‘उत्तरांचल दैवीय आपदा पीड़ित सहायता समिति’ के गठन का श्रेय जाता है। जो सतत, देश की किसी भी हिस्से में आई आपदा में पीड़ितों की मदद का हरसंभव प्रयास करती हैं। उत्तराखण्ड को अपनी कर्मभूमि बनाकर देश-समाज के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले डॉ. नित्यानंद जी ने दूरस्थ क्षेत्रों के निर्धन विद्यार्थियों, कमजोर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए गंगा घाटी के मनेरी के बाद उत्तरकाशी जिले के लक्षेश्वर में, देहरादून जिले के मागटी पोखरी में,अल्मोड़ा जिले के पटिया में छात्रावास स्थापित किए। यहां से अध्ययन करके अनेक छात्र अब सफलता की ओर अग्रसर हैं।

हिमाचल की तरह इस क्षेत्र को ‘उत्तरांचल’ नाम भी आपने ही दिया, जिसे गठबंधन की मजबूरियों के कारण बीजेपी शासन ने ही ‘उत्तराखण्ड’ कर दिया। केन्द्र में अटल जी की सरकार बनने पर अलग राज्य बना। पर उन्होंने स्वयं को सेवा कार्य तक ही सीमित रखा। उत्तरकाशी की गंगा घाटी पहले ‘लाल घाटी’ कहलाती थी। पर अब वह ‘भगवा घाटी’ कहलाने लगी है। उत्तरकाशी जिले की दूरस्थ तमसा (टाँस) घाटी में भी उन्होंने एक छात्रावास खोला। प्रदेश की कई संस्थाओं ने सेवा कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने इतिहास और भूगोल से सम्बन्धित कई पुस्तकें लिखीं। वृद्धावस्था में भी वे ‘सेवा आश्रम मनेरी’ में छात्रों के बीच या फिर देहरादून के संघ कार्यालय पर ही रहते थे।

डॉ. नित्यानंद जी के नाम तथा उनके द्वारा देश समाज हित में किये के कार्यों से सभी परिचित हैं। डॉ. नित्यानंद जी ने एक अध्येता तथा समाजसेवी के रूप में उत्तरांचल के सुदूरवर्ती क्षेत्रों का अनेक बार प्रवास किया तथा युवाओं को विकास की दिशा दी। अपने हमेशा सहयोगियों व छात्रों को समाज सेवा, शोध कार्य व चरित्र निर्माण पर जोर देते हुए प्रोत्साहित किया। हिमालय के प्रति अगाध श्रद्धा एवं अनुराग होने के कारण हिमालय के अनेक रहस्यों, भौगोलिक तथ्यों व हिमालय के बहुआयामी परिवेश को अपने अध्ययन का विषय व कार्य क्षेत्र बनाया तथा विश्व का ध्यान हिमालय की ओर आकर्षित किया। समाज की भलाई के लिए अपनी देह गला कर उत्तराखंड की घाटियों में सेवा का मार्ग प्रशस्त करने वाले आधुनिक युग के दधीचि, आधुनिक संत, हिमालय पुत्र कहे जाने वाले कर्मयोगी डॉ. नित्यानंद जी का 8 जनवरी 2016 को देहरादून में देहावसान हुआ।

Previous Post

नन्तराम ‘नतियाराम’ नेगी जी

Next Post

चन्द्र सिंह गढ़वाली जी

admin

admin

Next Post
चन्द्र सिंह गढ़वाली जी

चन्द्र सिंह गढ़वाली जी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा समाचार

सेवा भारती देहरादून महानगर (उत्तर) द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

सेवा भारती देहरादून महानगर (उत्तर) द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

by admin
June 1, 2026
0

विकासनगर: महाविद्यालयीन विद्यार्थी सामान्य व्यवसायी और विशेष वर्ग भूमि पूजन और हवन के साथ प्रारंभ हुआ !

विकासनगर: महाविद्यालयीन विद्यार्थी सामान्य व्यवसायी और विशेष वर्ग भूमि पूजन और हवन के साथ प्रारंभ हुआ !

by admin
May 30, 2026
0

उत्तराखंड, हरिद्वार जिले में मदरसों का हुआ सत्यापन 11हजार बच्चे गायब हो गए !

उत्तराखंड, हरिद्वार जिले में मदरसों का हुआ सत्यापन 11हजार बच्चे गायब हो गए !

by admin
May 29, 2026
0

हमारा व्यवहार — एक सकारात्मक दृष्टिकोण

हमारा व्यवहार — एक सकारात्मक दृष्टिकोण

by admin
May 28, 2026
0

रुद्रपुर स्थित द्रोण ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग – प्रथम (सामान्य) प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

रुद्रपुर स्थित द्रोण ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग – प्रथम (सामान्य) प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

by admin
May 26, 2026
0

गांधी पार्क के सामने पर्यावरण गतिविधि महानगर उत्तर द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई

गांधी पार्क के सामने पर्यावरण गतिविधि महानगर उत्तर द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई

by admin
May 24, 2026
0

पिथौरागढ़ में भारतीय सेना और थिंक टैंक “BHISM” द्वारा संगोष्ठी का आयोजन !

पिथौरागढ़ में भारतीय सेना और थिंक टैंक “BHISM” द्वारा संगोष्ठी का आयोजन !

by admin
May 22, 2026
0

और लोड करें
विश्व संवाद केंद्र लोगो

यह न्यूज़ वेबसाइट एक विश्वसनीय और
अधतित समाचार स्रोत है जो देश-दुनिया
की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल,
मनोरंजन, व्यापार, और तकनीकी जगत
से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी हिंदी
भाषा में उपलब्ध कराती है।

गाँव की बात

पहाड़ का लोकसंगीत

पहाड़ का लोकसंगीत

by admin
August 4, 2025
0

हरेला: सावन में प्रकृति पूजन का पर्व

हरेला: सावन में प्रकृति पूजन का पर्व

by admin
July 16, 2025
0

ट्रेंडिंग न्यूज़

कृपाहल्ली सीतारमैया सुदर्शन उपाख्य सुदर्शन जी

by admin
May 30, 2025
0

प्रोफ़ेसर राजेंद्र सिंह उपाख्य रज्जू भैया

by admin
May 30, 2025
0

संपर्क करे

  • विश्व संवाद केंद्र ‘नारायण मुनि भवन’ 16-ए, राजपुर रोड, देहरादून – 248001 उत्तराखण्ड
  • +91-9997712059
  • 📧 info@vskuttarakhand.com
  • About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Terms and Conditions

© 2026 All rights reserved ©️ 2025 News. Vishwa Samvad Kendra, Uttarakhand | Designed by Digifame India

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड सम्वाद
  • देश
  • प्रदेश
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • पंच परिवर्तन
    • कुटुंब प्रबोधन
    • सामाजिक समरसता
    • पर्यावरण
    • स्व का बोध
    • नागरिक कर्तव्य
  • विचार
    • अध्यात्म
    • आयुर्वेद
    • योग
  • व्यक्तित्व
    • उत्तराखंड की महान विभूतियाँ
    • जीवनियाँ
  • सेवा
    • शिक्षा
    • सेवा प्रकल्प
    • स्वास्थ्य
  • नित्य प्रेरणा
    • कविता/कहानी
    • नवचार
    • पुस्तक परिचय
    • बागवानी
    • बाल पृष्ठ
  • गाँव की बात
    • परम्परा
    • प्रसिद्ध मेले
    • भाषा-बोली
  • करियर/स्वावलंबन
  • संपर्क करें

© 2026 All rights reserved ©️ 2025 News. Vishwa Samvad Kendra, Uttarakhand | Designed by Digifame India